यदि आपके मोबाइल में व्हाट्सएप पर "storage is full" लिखा हुआ आ रहा है , तो आप अपने internal memory या external Memory ( जिस मेमोरी में आपने अपने व्हाट्सएप के वीडियो , फोटो , ऑडियो , GIF , sticker , PDG file आदि को स्टोर करने का ऑप्शन चालू किया है ) में से कुछ डाटा ( फोटो , वीडियो आदि) को डिलीट करें। इससे उस मेमोरी में खाली स्थान बढ़ जाएगा अर्थात् और डाटा स्टोर करने के लिए जगह बन जाएगा। ऐसा करने के बाद आपके मोबाइल स्क्रीन में "storage is full" लिखा हुआ आ रहा था , वो हट जाएगा। आप चाहें तो यदि आपके व्हाट्सएप का डाटा SD Card में स्टोर हो रहा है और storage is full लिखा हुआ आ रहा है , तो व्हाट्सएप का डाटा स्टोर करने के लिए Internal Memory का चयन कर लें। इसके विपरित यदि व्हाट्सएप डाटा के संग्रहण के लिए यदि इंटरनल मेमोरी का ऑप्शन चालू है और storage is full लिखा हुआ आ रहा है , तो व्हाट्सएप डाटा संग्रहण के लिए SD Card को सेट कर लें। ये ऑप्शन आपको आपके व्हाट्सएप के सेटिंग्स में मिल जाएगा। इस सेटिंग्स को अपनाने से एक फायदा ये है कि आपके मोबाइल में स्टोर किया हुआ व्हाट्सएप डाटा...
फोन मेमोरी में से रिकॉर्डिंग कैसे निकालते हैं?
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
यदि आप फोन द्वारा किए गए वीडियो रिकॉर्डिंग या ऑडियो रिकॉर्डिंग को हटाना चाहते हैं, तो यह काम आप उस रिकॉर्डिंग में जाकर डिलीट ऑप्शन को दबाना होता है।
यदि आप किसी मोबाइल फोन में मौजूद रिकॉर्डिंग वाले ऐप को हटाना चाहते हैं, तो आपको बता दें कि इस ऐप को इतनी आसानी से नहीं हटाया जा सकता। इसके लिए विशेष जानकारी चाहिए। इसके अलावा आपके पास कंप्यूटर में इसके लिए जरूरी सॉफ्टवेयर चाहिए। यदि आप सॉफ्टवेयर के क्षेत्र में नए हैं तो आपके सामने सिर्फ यही बात एक चुनौती होगी कि इस काम के लिए कौन सा सॉफ्टवेयर लगेगा तो ऐप हटाना तो बहुत दूर की बात है।
मैं आपको एक सलाह देना चाहूंगा कि आप इस रिकॉर्डिंग वाले ऐप को हटाने का प्रयास न करें और न ही किसी मोबाइल शॉप में इस कार्य को शॉप कीपर से करवाएं क्योंकि इससे मोबाइल फोन को नुकसान भी हो सकता है।
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट
2 जीबी का मेमोरी कार्ड एंड्रॉयड मोबाइल में कैसे डालें?
एंड्रॉयड मोबाइल में 2 जीबी का मेमोरी कार्ड डालना कोई बड़ी बात नहीं है। जिस प्रकार किसी भी मोबाइल में मेमोरी कार्ड उस मोबाइल के मेमोरी कार्ड वाले स्लॉट में डाला जाता है , ठीक उसी प्रकार अपने एंड्रॉयड मोबाइल में भी अपने 2 जीबी वाले मेमोरी कार्ड डाल लें। मोबाइल को किसी भी मेमोरी कार्ड को ढूंढने के लिए अलग से कोई आदेश देने की आवश्यकता नहीं होती। मोबाइल उस मेमोरी कार्ड को अपने आप ही देख लेता है।
4GB मेमोरी कार्ड में कितना डाटा होता है ?
4GB स्टोरेज में 4 गीगाबाइट तक की डाटा भरी जा सकती है। इस प्रकार आप ज्यादा से ज्यादा 4 गीगाबाइट तक का डाटा अपने 4GB वाले मेमोरी कार्ड में डाल सकते हैं। यदि आपके कहने का मतलब है कि कितनी संख्या में इस मेमोरी कार्ड में डाटा भरी जा सकती है , तो आपको बता दूं कि इसमें डाटा ( वीडियो , ऑडियो , फोटो , GIF , PDF आदि ) निश्चित संख्या में नहीं भरी जाती बल्कि इन डाटा के आकार के हिसाब से अलग - अलग मात्रा में डाटा का संग्रहण हो सकता है। यदि डाटा का आकार बहुत ज्यादा है, तो कम मात्रा में डाटा का संग्रहण होगा । इसके विपरित यदि डाटा का आकार बहुत कम है , तो ज्यादा मात्रा में डाटा इस मेमोरी कार्ड में संग्रहित को जा सकती है।
16GB मेमोरी कार्ड कितने फोटो और वीडियो स्टोर करके रख सकती है?
सबसे पहले आपको यह जानना आवश्यक है कि किसी भी मेमोरी कार्ड के द्वारा स्टोर कर सकने वाले फोटो और वीडियो की संख्या निश्चित नहीं होती। कोई भी मेमोरी कार्ड कितने फोटो और वीडियो को save करके रख सकता है, यह बात उस मेमोरी कार्ड में डाले जाने वाली वीडियो और फोटो के आकार पर निर्भर करती है। स्पष्ट शब्दों में कहें तो जितने कम किलोबाइट, मेगाबाइट , गीगाबाइट आदि का फोटो और वीडियो होगा, उतना ही ज्यादा फोटो और वीडियो उस मेमोरी कार्ड में स्टोर की जा सकती है। इसके विपरित जितने ज्यादा आकार का वीडियो और फोटो मेमोरी कार्ड में स्टोर किया जाएगा, उतना ही कम फोटो और वीडियो स्टोर हो पाएगा।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें