संदेश

फ़रवरी, 2021 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

अगर व्हाट्सएप पर "storage is full" लिखा हुआ आ रहा है , तो क्या करें?

 यदि आपके मोबाइल में व्हाट्सएप पर "storage is full" लिखा हुआ आ रहा है , तो आप अपने internal memory या external Memory ( जिस मेमोरी में आपने अपने व्हाट्सएप के वीडियो , फोटो , ऑडियो , GIF , sticker , PDG file आदि को स्टोर करने का ऑप्शन चालू किया है ) में से कुछ डाटा ( फोटो , वीडियो आदि) को डिलीट करें। इससे उस मेमोरी में खाली स्थान बढ़ जाएगा अर्थात् और डाटा स्टोर करने के लिए जगह बन जाएगा।  ऐसा करने के बाद आपके मोबाइल स्क्रीन में "storage is full" लिखा हुआ आ रहा था , वो हट जाएगा। आप चाहें तो यदि आपके व्हाट्सएप का डाटा SD Card में स्टोर हो रहा है और storage is full लिखा हुआ आ रहा है , तो व्हाट्सएप का डाटा स्टोर करने के लिए Internal Memory का चयन कर लें। इसके विपरित यदि व्हाट्सएप डाटा के संग्रहण के लिए यदि इंटरनल मेमोरी का ऑप्शन चालू है और storage is full लिखा हुआ आ रहा है , तो व्हाट्सएप डाटा संग्रहण के लिए SD Card को सेट कर लें। ये ऑप्शन आपको आपके व्हाट्सएप के सेटिंग्स में मिल जाएगा। इस सेटिंग्स को अपनाने से एक फायदा ये है कि आपके मोबाइल में स्टोर किया हुआ व्हाट्सएप डाटा...

Secondary Memory के अंतर्गत कौन सा डिवाइस नही आता? डीवीडी , RAM, Pendrive

 RAM किसी भी उपकरण में आंतरिक मेमोरी के रूप में लगा होता है। चूंकि हम जानते हैं कि सेकंडरी मेमोरी एक बाह्य मेमोरी है। अतः रैम secondary memory नहीं है।

2 जीबी का मेमोरी कार्ड एंड्रॉयड मोबाइल में कैसे डालें?

 एंड्रॉयड मोबाइल में 2 जीबी का मेमोरी कार्ड डालना कोई बड़ी बात नहीं है। जिस प्रकार किसी भी मोबाइल में मेमोरी कार्ड उस मोबाइल के मेमोरी कार्ड वाले स्लॉट में डाला जाता है , ठीक उसी प्रकार अपने एंड्रॉयड मोबाइल में भी अपने 2 जीबी वाले मेमोरी कार्ड डाल लें। मोबाइल को किसी भी मेमोरी कार्ड को ढूंढने के लिए अलग से कोई आदेश देने की आवश्यकता नहीं होती। मोबाइल उस मेमोरी कार्ड को अपने आप ही देख लेता है।

किसी भी स्मार्टफोन में कितने जीबी का मेमोरी कार्ड लगाया जा सकता है?

 स्मार्टफोन में बाहरी रूप से लगाए जाने वाले मेमोरी कार्ड की एक सीमा होती है। इसी सीमा तक के मेमोरी कार्ड मोबाइल में डाले जा सकते है। अलग - अलग मोबाइल में यह सीमा अलग - अलग होती है। अतः आप यदि किसी भी मोबाइल के एक्सटर्नल मेमोरी की सीमा जानना चाहते हैं, तो आप उस मोबाइल के बॉक्स से इसकी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा मोबाइल दुकानदार से भी पता कर सकते हैं।

फोन मेमोरी में से रिकॉर्डिंग कैसे निकालते हैं?

 यदि आप फोन द्वारा किए गए वीडियो रिकॉर्डिंग या ऑडियो रिकॉर्डिंग को हटाना चाहते हैं, तो यह काम आप उस रिकॉर्डिंग में जाकर डिलीट ऑप्शन को दबाना होता है। यदि आप किसी मोबाइल फोन में मौजूद रिकॉर्डिंग वाले ऐप को हटाना चाहते हैं, तो आपको बता दें कि इस ऐप को इतनी आसानी से नहीं हटाया जा सकता। इसके लिए विशेष जानकारी चाहिए। इसके अलावा आपके पास कंप्यूटर में इसके लिए जरूरी सॉफ्टवेयर चाहिए। यदि आप सॉफ्टवेयर के क्षेत्र में नए हैं तो आपके सामने सिर्फ यही बात एक चुनौती होगी कि इस काम के लिए कौन सा सॉफ्टवेयर लगेगा तो ऐप हटाना तो बहुत दूर की बात है।  मैं आपको एक सलाह देना चाहूंगा कि आप इस रिकॉर्डिंग वाले ऐप को हटाने का प्रयास न करें और न ही किसी मोबाइल शॉप में इस कार्य को शॉप कीपर से करवाएं क्योंकि इससे मोबाइल फोन को नुकसान भी हो सकता है।

Primary Memory कितने प्रकार की होती है?

 Primary Memory दो प्रकार की होती है -  RAM ROM RAM - इसका पूरा नाम Random Access Memory है। ROM - इसका पूरा नाम Read Only Memory है।

16GB मेमोरी कार्ड कितने फोटो और वीडियो स्टोर करके रख सकती है?

 सबसे पहले आपको यह जानना आवश्यक है कि किसी भी मेमोरी कार्ड के द्वारा स्टोर कर सकने वाले फोटो और वीडियो की संख्या निश्चित नहीं होती। कोई भी मेमोरी कार्ड कितने फोटो और वीडियो को save करके रख सकता है, यह बात उस मेमोरी कार्ड में डाले जाने वाली वीडियो और फोटो के आकार पर निर्भर करती है। स्पष्ट शब्दों में कहें तो जितने कम किलोबाइट, मेगाबाइट , गीगाबाइट आदि का फोटो और वीडियो होगा, उतना ही ज्यादा फोटो और वीडियो उस मेमोरी कार्ड में स्टोर की जा सकती है। इसके विपरित जितने ज्यादा आकार का वीडियो और फोटो मेमोरी कार्ड में स्टोर किया जाएगा, उतना ही कम फोटो और वीडियो स्टोर हो पाएगा।

64 GB के SD Card में कितनी फोटो और वीडियो को save कर सकते हैं?

 64 जीबी वाले SD Card में कितने फोटो और वीडियो save होगा यह बात पूछना गलत होगा क्योंकि इस कार्ड में गिनती के अनुसार फोटो या वीडियो save नहीं होता बल्कि उन फोटो और वीडियो के स्टोरेज पर निर्भर करता है अर्थात् फोटो और वीडियो जितने ज्यादा KB , MB , GB आदि का होगा, उतने ही कम वीडियो और फोटो SD Card में संग्रहित हो पाएगा । इसके विपरित जितने कम किलोबाइट, मेगाबाइट, गीगाबाइट का होगा, उतना ही ज्यादा फोटो और वीडियो save हो सकता है।

मोबाइल में ज्यादा RAM होना अच्छा है या ज्यादा इंटरनल स्टोरेज?

 सबसे पहले आपको यह जानना आवश्यक है कि RAM का कार्य इंटरनल स्टोरेज से कैसे भिन्न है। मोबाइल में RAM किसी भी कार्य को ज्यादा गति से कराता है। इसके अलावा मोबाइल में जितना ज्यादा RAM होगा उतना ही ज्यादा कार्य मोबाइल में एक साथ किया जा सकता है। इससे मोबाइल slow या हैंग नहीं होगा। अब बात आती है इंटरनल स्टोरेज की - इंटरनल स्टोरेज मोबाइल में सिर्फ डाटा ( वीडियो,फोटो,GIF,PDF file,sticker,text, आदि) संग्रहण के लिए होता है।  मोबाइल को ज्यादा स्टोरेज क्षमता या ज्यादा RAM वाला उपयोग करना या न करना आपके ऊपर निर्भर करता है क्योंकि -  यदि आप अपने मोबाइल में एक ही समय में कई सारे कार्य करना चाहते हैं या कोई बड़े स्टोरेज वाला कार्य ( जैसे - PUBG,Call of duty आदि खेलना) करना चाहते हैं तो आप ज्यादा RAM वाला मोबाइल उपयोग में लाएं।  यदि आप अपने मोबाइल में बहुत सारे फोटो, वीडियो, पीडीएफ फ़ाइल आदि को save करके रखना चाहते हैं , तो ज्यादा स्टोरेज वाला मोबाइल उपयोग करें। यदि आपको ऊपर बताए गए दोनों कार्य अपने मोबाइल में करना है , तो आप ज्यादा RAM और ज्यादा स्टोरेज वाला मोबाइल फोन उपयोग में लाएं...

Computer में मेमोरी का उपयोग क्यों किया जाता है?

 मेमोरी का मतलब होता है स्मृति। जिस प्रकार मनुष्य के पास एक मस्तिष्क होता है, जो उसे कई सारी चीजों को जानकारी समय - समय पर याद करता रहता है, ठीक उसी प्रकार कंप्यूटर की मेमोरी भी कार्य करता है। जितने ज्यादा कंप्यूटर का मेमोरी होगा उतना ही ज्यादा कार्य कंप्यूटर एक साथ कर सकता है। कंप्यूटर में दो आंतरिक मेमोरी होती है - RAM और ROM। यदि कंप्यूटर में मेमोरी का उपयोग नहीं किया जाएगा तो कंप्यूटर कोई भी कार्य ठीक तरीके से नहीं कर पाएगा।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

2 जीबी का मेमोरी कार्ड एंड्रॉयड मोबाइल में कैसे डालें?

4GB मेमोरी कार्ड में कितना डाटा होता है ?

16GB मेमोरी कार्ड कितने फोटो और वीडियो स्टोर करके रख सकती है?