अगर व्हाट्सएप पर "storage is full" लिखा हुआ आ रहा है , तो क्या करें?

 यदि आपके मोबाइल में व्हाट्सएप पर "storage is full" लिखा हुआ आ रहा है , तो आप अपने internal memory या external Memory ( जिस मेमोरी में आपने अपने व्हाट्सएप के वीडियो , फोटो , ऑडियो , GIF , sticker , PDG file आदि को स्टोर करने का ऑप्शन चालू किया है ) में से कुछ डाटा ( फोटो , वीडियो आदि) को डिलीट करें। इससे उस मेमोरी में खाली स्थान बढ़ जाएगा अर्थात् और डाटा स्टोर करने के लिए जगह बन जाएगा।  ऐसा करने के बाद आपके मोबाइल स्क्रीन में "storage is full" लिखा हुआ आ रहा था , वो हट जाएगा। आप चाहें तो यदि आपके व्हाट्सएप का डाटा SD Card में स्टोर हो रहा है और storage is full लिखा हुआ आ रहा है , तो व्हाट्सएप का डाटा स्टोर करने के लिए Internal Memory का चयन कर लें। इसके विपरित यदि व्हाट्सएप डाटा के संग्रहण के लिए यदि इंटरनल मेमोरी का ऑप्शन चालू है और storage is full लिखा हुआ आ रहा है , तो व्हाट्सएप डाटा संग्रहण के लिए SD Card को सेट कर लें। ये ऑप्शन आपको आपके व्हाट्सएप के सेटिंग्स में मिल जाएगा। इस सेटिंग्स को अपनाने से एक फायदा ये है कि आपके मोबाइल में स्टोर किया हुआ व्हाट्सएप डाटा...

मोबाइल में ज्यादा RAM होना अच्छा है या ज्यादा इंटरनल स्टोरेज?

 सबसे पहले आपको यह जानना आवश्यक है कि RAM का कार्य इंटरनल स्टोरेज से कैसे भिन्न है। मोबाइल में RAM किसी भी कार्य को ज्यादा गति से कराता है। इसके अलावा मोबाइल में जितना ज्यादा RAM होगा उतना ही ज्यादा कार्य मोबाइल में एक साथ किया जा सकता है। इससे मोबाइल slow या हैंग नहीं होगा। अब बात आती है इंटरनल स्टोरेज की - इंटरनल स्टोरेज मोबाइल में सिर्फ डाटा ( वीडियो,फोटो,GIF,PDF file,sticker,text, आदि) संग्रहण के लिए होता है। 

मोबाइल को ज्यादा स्टोरेज क्षमता या ज्यादा RAM वाला उपयोग करना या न करना आपके ऊपर निर्भर करता है क्योंकि -

  1.  यदि आप अपने मोबाइल में एक ही समय में कई सारे कार्य करना चाहते हैं या कोई बड़े स्टोरेज वाला कार्य ( जैसे - PUBG,Call of duty आदि खेलना) करना चाहते हैं तो आप ज्यादा RAM वाला मोबाइल उपयोग में लाएं। 
  2. यदि आप अपने मोबाइल में बहुत सारे फोटो, वीडियो, पीडीएफ फ़ाइल आदि को save करके रखना चाहते हैं , तो ज्यादा स्टोरेज वाला मोबाइल उपयोग करें।

यदि आपको ऊपर बताए गए दोनों कार्य अपने मोबाइल में करना है , तो आप ज्यादा RAM और ज्यादा स्टोरेज वाला मोबाइल फोन उपयोग में लाएं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

2 जीबी का मेमोरी कार्ड एंड्रॉयड मोबाइल में कैसे डालें?

4GB मेमोरी कार्ड में कितना डाटा होता है ?

16GB मेमोरी कार्ड कितने फोटो और वीडियो स्टोर करके रख सकती है?