अगर व्हाट्सएप पर "storage is full" लिखा हुआ आ रहा है , तो क्या करें?

 यदि आपके मोबाइल में व्हाट्सएप पर "storage is full" लिखा हुआ आ रहा है , तो आप अपने internal memory या external Memory ( जिस मेमोरी में आपने अपने व्हाट्सएप के वीडियो , फोटो , ऑडियो , GIF , sticker , PDG file आदि को स्टोर करने का ऑप्शन चालू किया है ) में से कुछ डाटा ( फोटो , वीडियो आदि) को डिलीट करें। इससे उस मेमोरी में खाली स्थान बढ़ जाएगा अर्थात् और डाटा स्टोर करने के लिए जगह बन जाएगा।  ऐसा करने के बाद आपके मोबाइल स्क्रीन में "storage is full" लिखा हुआ आ रहा था , वो हट जाएगा। आप चाहें तो यदि आपके व्हाट्सएप का डाटा SD Card में स्टोर हो रहा है और storage is full लिखा हुआ आ रहा है , तो व्हाट्सएप का डाटा स्टोर करने के लिए Internal Memory का चयन कर लें। इसके विपरित यदि व्हाट्सएप डाटा के संग्रहण के लिए यदि इंटरनल मेमोरी का ऑप्शन चालू है और storage is full लिखा हुआ आ रहा है , तो व्हाट्सएप डाटा संग्रहण के लिए SD Card को सेट कर लें। ये ऑप्शन आपको आपके व्हाट्सएप के सेटिंग्स में मिल जाएगा। इस सेटिंग्स को अपनाने से एक फायदा ये है कि आपके मोबाइल में स्टोर किया हुआ व्हाट्सएप डाटा...

क्या PC की स्टोरेज एंड्रॉयड मोबाइल में ट्रांसफर हो सकती है ?

 आप जानते ही हैं कि कंप्यूटर में दो प्रकार की मेमोरी होती है -

  1. इंटरनल मेमोरी
  2. एक्सटर्नल मेमोरी
इंटरनल मेमोरी के अंतर्गत हार्डडिस्क , RAM और ROM आता है , जबकि एक्सटर्नल मेमोरी के अंतर्गत पेनड्राइव , CD Drive , USB Drive आदि आते हैं। 

अब बात आती है कि किसी भी PC की स्टोरेज को एंड्रॉयड मोबाइल में ट्रांसफर किया जा सकता है या नहीं ? तो आपको बता दूं कि यदि आप कंप्यूटर के इंटरनल मेमोरी ( हार्डडिस्क , RAM , ROM आदि ) को एंड्रॉयड मोबाइल में ट्रांसफर करना चाहेंगे तो ऐसा नहीं कर पायेंगे जबकि यदि एक्सटर्नल मेमोरी ( CD Drive , पेनड्राइव , USB Drive आदि) में से पेनड्राइव और यूएसबी ड्राइव को एंड्रॉयड मोबाइल में मेमोरी स्टोरेज के रूप में ट्रांसफर कर सकते हैं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

2 जीबी का मेमोरी कार्ड एंड्रॉयड मोबाइल में कैसे डालें?

4GB मेमोरी कार्ड में कितना डाटा होता है ?

16GB मेमोरी कार्ड कितने फोटो और वीडियो स्टोर करके रख सकती है?